रुद्रपुर, जून 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बिन्दुखेड़ा स्थित एक औद्योगिक प्लांट परिसर से कम्प्रेशर मोटर चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटर मशीन भी बरामद कर ली है। भगवानपुर निवासी सौरभ बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी कृषि भूमि एक कंपनी को प्लांट स्थापित करने के लिए लीज पर दी हुई है। प्लांट परिसर में हॉट मिक्सर प्लांट के साथ कम्प्रेशर मोटर भी लगी हुई थी। आरोप है कि 5 जून की रात अज्ञात चोर परिसर से कम्प्रेशर मोटर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से मिली...