बांदा, मई 3 -- बांदा। नरैनी थाने की पुलिस ने रविवार दोपहर इलेक्ट्रानिक मोटर के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। उप निरीक्षक कल्बे अब्बास खां ने बताया गश्त व चेकिंग के दौरान पनगरा में पुलिया पर दो संदिग्ध युवक बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में पांच हजार रुपये व चोरी की मोटर बरामद हुई। दोनों युवकों ने जुर्म स्वीकार कर बताया वे दोनों घूम-घूमकर चोरी करते हैं। कुछ दिन पूर्व एक मकान से एक इंडक्शन मोटर चोरी की थी। उसी की बिक्री के लिए यहां पर बैठा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की एक इलेक्ट्रिक मोटर बरामद की। उप निरीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र ...