चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 21 -- नूंह, सरसमल। पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद निवासी तिरवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरीशुदा अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 20 मई को पुन्हाना शहर थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक चालक संदिग्ध लगा, जिसे रोककर पूछताछ की गई। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी समेत विभिन्न धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली है। यह भी पढ़ें- जहानाबाद से चुरायी गयी बाइक गयाजी के टनकुप्पा से बरामद जिले में वाहन चोरी रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.