चोरी की भैंस की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
शामली, जुलाई 20 -- कैराना। चोरी की भैंस की तलाश में हरियाणा के जनपद जींद के थाना उंचाना पुलिस ने क्षेत्र में दबिश दी। बाद में हरियाणा पुलिस वापस लौट गई। सोमवार को हरियाणा के जनपद जींद के थाना उंचाना के एएसआई रणधीर सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस के साथ भैंस चोरी करने का आरोपी सादिक निवासी गांव पठेड भी था। जिसे हरियाणा पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर ले रखा था। आरोपी उंचाना थाना क्षेत्र से भैंस चोरी की थी। बाद में हरियाणा पुलिस ने चोरी की गई भैंसों की बरामद के लिए गांव पठेड में दबिश दी। भैंस नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.