चोरी की बोलेरो बरामद, तीन अंतर्राज्यीय बदमाश बंदी
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- कड़ा धाम थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए बोलेरो चोरी की एक घटना का खुलासा किया है। आरोपी चुराई गई बोलेरो को इंजन और चेचिस नंबर बदलकर बिहार बेचने ले जा रहे थे। रास्ते में ही पकड़ लिए गए। मीडिया के सामने पेश करने के बाद गुरुवार को सभी का चालान कर दिया गया है। प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना क्षेत्र के चरैया गांव निवासी सत्य प्रकाश पांडेय 13 जुलाई को सपरिवार दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम आए थे। यहां हनुमान घाट बैरियर पर खड़ी उनकी भाड़े की बोलेरो चोरों ने पार कर दी थी। मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा कायम हुआ था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने घटना का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी विनीत सिंह के साथ एसओजी को भी अलर्ट किया था। गुरुवार को पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.