छपरा, फरवरी 7 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध हालत में चोरी की बोलेरो वाहन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष कमल राम ने बताया कि यूपी नंबर की बोलेरो गाड़ी पर सवार लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उक्त वाहन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त वाहन चोरी की है जो गलत काम में इस्तेमाल होती है। गिरफ्तार लोगों में गोरखपुर यूपी के महम्मद कुरैशी उर्फ गोरख, महम्मद साहिबे आलम उर्फ छोटक, महम्मद समीर और कन्हैया पाल शामिल हैं। वाहन को जब्त कर चारों को जेल भेज दिया गया। वहीं पिछले एक पखवारे के अंदर पुलिस को अन्य कई बड़ी कामयाबियां भी मिली हैं । पुलिस ने संदिग्ध हालत में सफारी गाड़ी पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.