भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। इशाकचक थाना पुलिस के गश्ती दल ने चोरी की बैट्री के साथ बबरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले विकास यादव और गोलू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इशाकचक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार ने बताया कि रात दो बजे इशाकचक थाना क्षेत्र के कुम्हार टोला के पास साइकिल पर एक बैट्री लेकर दो व्यक्ति जाते दिखे। पुलिस की टीम को देखते ही दोनों साइकिल छोड़ कर भागने लगा। खदेड़ कर पकड़ने पर दोनों ने बताया कि बबरगंज थाना क्षेत्र के एक पिकअप से बैटरी चोरी कर बेचने जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.