चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, जून 12 -- बरसठी। घाटमपुर स्थित सिलाई मशीन की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे बदमाशों ने रोकने पर दुकानदार राहुल सिंह के साथ मारपीट की और जान-माल की धमकी। राहुल ने मामले की तहरीर थाने में दी। बताया कि मंगलवार की रात उनकी सिलाई मशीन की दुकान से बैटरी, पाइप समेत अन्य सामान दो लोग चुराकर ले जा रहे थे। रोकने पर मारपीट की। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर शुक्रवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी साहबलाल गौतम, दाउदपुर के सचिन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी साहब लाल को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बैटरी बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.