चोरी की बुलेट के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, मई 14 -- करंडा। थाना क्षेत्र के बयेपुर गांव निवासी पंचम कुमार को पुलिस ने चोरी की बुलेट बाइक के साथ गिरफ्तार किया। बयेपुर गांव निवासी सतीशचंद्र राम की बुलेट बाइक 16 अप्रैल की रात्रि में घर से चोरी की गई। पुलिस घटना के खुलासे में लागातर प्रयास कर रही थी। बुधवार की सुबह नौ बजे के आस-पास बड़सरा चौकी प्रभारी अरुण पांडेय टीम संग मैनपुर चट्टी के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि गोसंदेपुर गुड़ फैक्ट्री से मैनपुर वाले रास्ते चोरी की बुलेट सवार जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहली पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार, भेजा जेल उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.