चोरी की बिजली से होटल में चल रहे थे 12 पंखे और 13 एसी
लखनऊ, मई 28 -- निलमथा क्षेत्र में लेसा की छापेमारी में बुधवार को एक होटल में 28 किलोवाट लोड बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच में 12 पंखे और 13 एसी अवैध कनेक्शन से चलते मिले। विभाग ने कनेक्शन काटकर जुर्माना लगाया और मामला दर्ज कराया। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने बातया कि एक्सईएन एके शुक्ला के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने निलमथा के डिप्टीगंज हरिहरपुर आदर्शनगर स्थित होटल मिराकी इन में छापा मारा। होटल में पहली गड़बड़ी घरेलू बिजली से होटल चलता पाया गया, जिसमें नौ किलोवाट लोड कनेक्शन था। होटल संचालक थ्री फेज केबल को छज्जे के अंदर काट करके उसमें दूसरी केबल को जोड़कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। होटल मालिक पर एफआईआर दर्ज करा दी गई, जिसमें 2.80 लाख रुपये का शमन शुल्क और बिजली चोरी का अनुमानित 10 लाख रुपये जुर्माना भरना होगा। लेसा अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.