चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा में उतरे करंट से छात्र की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 14 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अर्रापहाड़पुर गांव में रविवार दोपहर को 10 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब पड़ोसी द्वारा चार्ज किए जा रहे ई-रिक्शा में अचानक करंट उतर आया और उसकी चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ई-रिक्शा को अवैध रूप से बिजली चोरी करके चार्ज किया जा रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अर्रापहाड़पुर गांव निवासी बृजमोहन का 10 वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ शिवा कक्षा पांचवीं का छात्र था। वह कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नन्हे अपनी ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे थे। आरोप है कि चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में करं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.