चोरी की बिजली से घर हो रहे थे रोशन
फिरोजाबाद, मई 21 -- आसफाबाद विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत गुरुवार को चलाए अभियान के तहत विजिलेंस टीम में आधा दर्जन घरों पर बिजली चोरी होते हुए पकड़ ली। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभागीय थाने में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुख्य अभियंता भारत सिंह ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने आसफाबाद के अलावा आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाते हुए आधा दर्जन घरों पर बिजली चोरी होते हुए पकड़ ली। यह सभी लोग रात्रि में कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। सभी के खिलाफ विद्युत विभाग के थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। यह भी पढ़ें- मंगलौर में सोलह घरों में बिजली चोरी पकड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.