मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोटरसाइकल चोरी करने वाले गिरोह के दो चोरों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। इसमें कांटी इलाके के दामोदरपुर के कुख्यात मो. अरमान और मो. हलचल शामिल हैं। इनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया गया है। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर दामोदरपुर गुमटी के पास छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। बताया गया कि 19 मार्च को अवध बिहारी लेन स्थित मंजू देवी के घर के बाहर से उनकी बाइक चोरी कर ली गई थी। पीड़िता ने ब्रह्मपुरा थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज जांच के आधार पर महज 24 घंटे के अंदर बाइक सहित दो आरोपितों को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने गिरोह से जुड़े आधा दर्जन से अधिक शातिरों के नाम बताए हैं। उसके आधार प...