चोरी की बाइक से 88 बोतल नेपाली शराब बरामद
अररिया, जून 5 -- सिकटी, एक संवाददाता सिकटी पुलिस ने थाना क्षेत्र के गदहकाट से एक अज्ञात तस्कर द्वारा छोड़कर भागे एक बिना नंबर का बाइक बरामद किया गया। तलाशी लेने पर उस पर बोरी में रखे 60 बोतल नेपाली शराब तथा बाइक की डिक्की से 28 बोतल शराब कुल 88बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया गया, जो सभी बोतल 300 एम एल था। जब्त बाइक का निबंधन संख्या चेचिस नंबर व इंजन नंबर सब मिटा हुआ था। सिकटी थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक से 88 बोतल नेपाली शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.