चोरी की बाइक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर छिनैती की वारदात करने वाले दो बदमाशों को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि छह सितंबर की रात उपनिरीक्षक मोहम्मद शाहनजर पुलिस टीम के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शांतिनगर की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार पुलिसकर्मियों को चकमा देकर गोलचक्कर की तरफ भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर करीब 300 मीटर आगे दोनों को घेरकर रोक लिया। पूछताछ में दोनों युवक घबरा गए और बाइक के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एसीपी वेव सिटी के मुताबिक आरोपियों की पहचान लोनी के अशोक विहार निवासी 22 वर्षीय अमन उर्फ भूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.