गाज़ियाबाद, जून 16 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के चोरी की बाइक पर छिनैती करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को बाइक समेत गिरफ्तार किया है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि जीटी रोड पर सीमा पुलिस चौकी के पास वाहनों की जांच के दौरान नंदग्राम निवासी रवि और रामप्रस्थ निवासी इंदर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीते दिनों हरिद्वार स्थित कलियर शरीफ से बाइक चोरी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...