चोरी की बाइक सहित 18 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार
अररिया, मई 11 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस ने नेपाल से चोरी की बाइक पर लाए जा रहे नेपाली शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत के लक्ष्मीपुरा वार्ड संख्या 11 निवासी संतोष कुमार बताया जाता है। वह नेपाल से चोरी की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक पर 18 लीटर शराब लोड कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे जिसे गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप शराब समेत बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। यह भी पढ़ें- करजा : 2529 लीटर विदेशी शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.