मोतिहारी, मार्च 9 -- सिकरहना। पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पकड़ा गया चोर शिकारगंज थाना क्षेत्र के परेई गांव निवासी वाजिद आलम(19) है। चोरी की बाइक कुशवंशीनगर निवासी उमेश प्रसाद की है। मामले में उमेश प्रसाद ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा था कि वे हाइवे के समीप अपनी बाइक खड़ी कर गोभी देखने के लिए गये थे। वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। इसकी सूचना ढाका पुलिस को दी। इधर, थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना पर रूपहारा चौक के समीप बाइक चोर को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया। तभी वहां बाइक चोर चोरी की बाइक के साथ पहुंचा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.