इटावा औरैया, जुलाई 30 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर को जेल भेजा गया है। पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी लोकशाही पुल की ओर जाने वाले रोड पर एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रोका और कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम मनप्रीत निवासी रठ किशनी मैनपुरी बताया और बताया कि उसने ये बाइर चोरी की थी। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि जो बाइक बरामद हुई है उस पर नंबर नहीं था, छानबीन में पता चला कि बाइक दिल्ली के ज्योतिनगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी और रिपोर्ट भी दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...