नोएडा, मार्च 31 -- रबूपुरा। म्याना गांव निवासी अनुज 27 मार्च को अपने खेतों पर गया था। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खेत पर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक वहां नहीं थी। पीड़ित ने रबूपुरा कोतवाली में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की छानबीन कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बाइक चोर सचिन निवासी गांव नागलिया, थाना जेवर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चुराई गई अनुज की बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...