मोतिहारी, मार्च 26 -- सिकरहना। पचपकड़ी पुलिस ने बुधवार की संध्या वाहन जांच के क्रम में चोरी की बाइक सहित एक नाबालिग को पकड़ा। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गयी तो रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर में भिन्नता पायी गयी। चेचिस नंबर से जांच में उक्त वाहन पीपराकोठी निवासी राम प्रसाद की निकली। जब उनसे पुलिस संपर्क की तो बताया गया कि पांच साल पूर्व उक्त बाइक घर से चोरी हो गयी थी, जिसको लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के अनुसार, वाहन को जब्त कर पकड़े गये नाबालिग को निरूद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...