संभल, जून 15 -- रजपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी कर उससे मिलने वाले रुपयों से शराब और अन्य खर्च चलाने की बात स्वीकार की है। एक जून को कैलादेवी क्षेत्र के हरि बाबा बांध धाम पर आयोजित भंडारे में शामिल होने आए दो युवक बाइक चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर रजपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सुराग मिलने पर पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन दोनों युवक वहां से फरार मिले। सूचना मिली कि दोनों आरोपी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बहट करन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव जहांपुर मोड़ के पास घेराबंदी ...