उन्नाव, मार्च 19 -- बांगरमऊ। एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्पोर्ट बाइक, नगदी और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। अतिरिक्त निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को उन्नाव मार्ग स्थित केशवपुर गांव के पास तीन संदिग्ध युवक किसी बड़ी वारदात की फिराक में खड़े होने की जानकारी मिली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम राज कश्यप उर्फ रजत व राजा कश्यप निवासी कांशीराम कॉलोनी उन्नाव तथा साहिल उर्फ मोहम्मद रहमान निवासी उम्मीदों का शहर, काशीराम कॉलोनी बताया है। तलाशी में करीब ढाई लाख रुपये...