जौनपुर, अप्रैल 12 -- बरसठी। पंवारा थाना क्षेत्र के चिताव गांव निवासी आदित्य यादव को पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। भैसहा पुलिस बूथ के पास वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि एसआई अनिल यादव, अम्बरीष सिंह, कांस्टेबल संदीप पटेल, ओमप्रकाश यादव, शेरबहादुर यादव के साथ भैसहा बूथ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान संदिग्ध वाहन को पुलिस ने ई-चालान एप से मिलान किया तो चेसिस नम्बर से बाइक के स्वामी का नाम अन्नू तिवारी निवासी बसरही थाना सुजानगंज मिला। रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर पुलिस ने बात किया तो अन्नू ने बताया कि बीते 13 जून को बाइक मछलीशहर से चोरी हो गई थी। इसके संबंध में मछलीशहर थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.