चोरी की बाइक संग शराब तस्कर धराया
मोतिहारी, मार्च 26 -- रामगढ़वा। रामगढ़वा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लीटर देसी शराब बरामद की गयी है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बिल्लू सिंह ग्राम मंगलपुर के रूप में हुई है । वहीं हत्या के प्रयास में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष ने कहा कि बाइक से शराब लेकर किसी को डिलीवरी करने जा रहा था। जांच के दौरान वह पकड़ा गया। बाइक के कागज सत्यापन के दौरान चोरी की निकली। हत्या के प्रयास में अभियुक्त रुपेश यादव ग्राम पंचभीरिया को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.