चोरी की बाइक संग दो बदमाश गिरफ्तार
नोएडा, जून 23 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-94 के पास से पुलिस ने रेकी करने के बाद दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले दो बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान दिल्ली के कालिंदी कुंज निवासी दिनेश उर्फ देव और आकाश सिंह के रूप में हुई। उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और चाकू बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिल आरोपियों ने दिल्ली के शाहीन बाग से चोरी की थी। इस संबंध में स्थानीय थाने में केस भी दर्ज है। आरोपी पूर्व में भी दोपहिया वाहन चोरी कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक संग दो बदमाश गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.