चोरी की बाइक संग दो दोस्त गिरफ्तार
लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ,संवाददाता। पीजीआई पुलिस ने मंगलवार को चोरी की बाइक संग दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुजीत निवासी कनकहा मोहनलालगंज और अखिलेश निवासी कनकहा निगोहां के रूम में हुई। न्यू सैनिक होम सोसाइटी निवासी दर्शनलाल की बाइक शुक्रवार को कल्ली पश्चिम बाजार से चोरी हुई थी। पीड़ित ने रविवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ओमेक्स अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखकर वह लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- मजदूरी की आड़ में करते थे बाइक चोरी, दो दोस्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद यह भी पढ़ें- टीएसआई की बाइक चुराने वाले दो दबोचे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.