चोरी की बाइक संग दो को किया गिरफ्तार
लखनऊ, जून 1 -- गुड़ंबा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार को दरोगा अतीश कुमार फोर्स के साथ मिश्रपुर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से दो लोग आते हुए दिखे। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आए। पुलिस ने बाइक सवार से गाड़ी के कागज मांगे। कागज न होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हाशिम और चांद निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी बाराबंकी के है। यह भी पढ़ें- महनार में चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.