गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि 26 फरवरी को उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह आईपीएम अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गौरव उर्फ टेनी निवासी शांति नगर और शोएय निवासी सुदामापुरी के रूप में बताई। दोनों ने स्वीकार किया कि बाइक व रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी स्कूटी भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.