चोरी की बाइक व पिस्टल समेत एक गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 25 -- सिकंदराबाद। कोतवाली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान जेवर रोड गांव मुकुन्दगढी रोड के पास से एक युवक को चोरी की बाइक व एक अवैध पिस्टल,दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने आरोपी का नाम प्रशान्त उर्फ बोस निवासी गांव जौली बताया। बताया कि गिरफ्तार आरोपी द्वारा बरामद बाइक को थाना कालकाजी (जनपद साउथ दिल्ली, दिल्ली) क्षेत्रान्तर्गत से चोरी किया गया था। जिसके संबंध में थाना कालकाजी में रिपोर्ट दर्ज है। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को अवैध तमंचे मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया। कोतवाल ने पकड़े गए आरोपियों के नाम सचिन निवासी सलेमपुर कायस्थ,परविन्द्र और निशांत निवासी गांव जौली बताए। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जा रहा है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.