चोरी की बाइक व तमंचे के साथ गिरफ्तार दोषी को दो साल की कैद
अमरोहा, जून 7 -- अवैध शस्त्र अधिनियम व बाइक चोरी के मामले में कोर्ट ने दोषी को दो साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। मुकदमे में दोषी जमानत पर था। 15 मई 2017 का मामला अमरोहा शहर कोतवाली से जुड़ा था। पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। शहर के कोट चौराहे के पास पुलिसकर्मियों को देखकर एक युवक बाइक मोड़कर भागने लगा लेकिन बाइक फिसलने के कारण वह कुछ दूर आगे जाकर गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान उर्फ जीशान निवासी गांव सैदपुर इम्मा थाना नौगावां सादात बताया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। वहीं, बिना नंबर की बाइक चोरी की मिली थी। इतना ही नहीं उसके पास से दो मास्टर चाबियां भी बरामद हुईं थी। जिनके जरिए बाइकों का लॉक खोला जा सकता था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.