उरई, जनवरी 3 -- एट। एट थाने के उप निरीक्षक अभिषेक पोरवाल व शिवशंकर सिंह फोर्स के साथ शनिवार की रात को विरासनी मोड़ पर चेकिंग रहे थे। रात करीब 10 बजे के लगभग विरासनी की तरफ से एक बाइक सवार युवक आया तो पुलिस ने उसे रोका लेकिन उसने बाइक भगा दी तो पुलिस न उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। उसने बताया कि बाइक भी चोरी की है। आरोपित का नाम हरगोविंद रायक्वार निवासी ग्राम बिलायां है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपित चोरियों की घटनाओं को अंजाम देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.