गोपालगंज, मार्च 16 -- गोपालगंज। नगर थाने की पुलिस ने चोरी की एक बाइक व एक चाइनीज चाकू के साथ रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोल्हुआ श्रीरामपुर गांव निवासी पप्पू कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद नगर थाने की पुलिस ने उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस की टीम नोनिया टोली चौक के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक चाइनीज चाकू बरामद किया गया।बाइक के कागजात के बारे में पूछने पर दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...