गुड़गांव, मई 17 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। चोरी की बाइक के साथ रेवाड़ी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने बाइक की नंबर प्लेट को बदला हुआ था। आरोपी की पहचान टूमना निवासी सतेंद्र उर्फ मोनू के रूप में हुई। सीआईए कोसली इंचार्ज सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में गठित टीम ने इस युवक को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक यह बाइक महेंद्रगढ़ के अटेली क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...