पूर्णिया, मार्च 7 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। सहरसा से चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घर पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों और उसके पिता ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना बड़हरा कोठी प्रखंड गेट के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बालो यादव का पुत्र विशाल कुमार सहरसा जिले से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर अपने घर ले आया। युवक के पास नई मोटरसाइकिल देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह बाइक सहरसा से चोरी कर लाया है। इसके बाद ग्रामीणों और युवक के पिता ने तत्काल इसकी सूचना बड़हरा कोठी थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल जब्त करते हुए युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आए। घटना के बाद ग्रामीणों और पिता द्वारा उठाए गए इस कदम की इलाके में सराहना की जा रही है। थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.