मोतिहारी, मार्च 22 -- मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने पहुंचे तीन चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार व एसआई आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर माधोपुर ग्राम के रुस्तम आलम,एराजी नन्हकार ग्राम के विकास कुमार व अली हसन हैं। बताया कि गत 16 मार्च को शिवपुरी पकड़िया ग्राम के सुनील कुमार कुशवाहा की ग्लैमर बाइक घर से चोरी हो गयी थी। चोरों ने उक्त बाइक को शुक्रवार की संध्या गोपालपुर व माधोपुर ग्राम के बीच ढ़ोरही पुल के पास बेचने के लिए पहुंचे थे। बाइक के साथ तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।इस मामले में मधुबन थाने में एफआईआर दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...