चोरी की बाइक बरामदगी में 15 साल बाद जागी पुलिस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। फाइलों में धूल फांक रहे एक 15 साल पुराने मामले में अचानक पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में 2011 में हुए बच्चे के अपहरण के दौरान मौके से बरामद की गई चोरी की बाइक के मामले में पुलिस ने अब तीसरे फरार आरोपित के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपहरण का मामला 27 अगस्त 2011 को ब्रह्मपुरा थाना के एएन दास गली निवासी सुनील दास के घर में घुसकर तीन अपराधियों ने उनके पुत्र का अपहरण कर लिया था। अपहरण की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पीछा किया। इस दौरान दो अपहरणकर्ता मौके से भाग निकले, जबकि तीसरे आरोपित कैलाश को स्थानीय लोगों ने बाइक समेत पकड़ लिया था।
चोरी की बाइक पुलिस ने जब्त की गई बाइक की जांच की तो पता चला कि बाइक चोरी की है और उसके इंजन व चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.