चोरी की बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- पुलिस ने चोरी की बाइक को महज 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को शंकरपुर निवासी जसकरन पुत्र गजराज की तहरीर पर थाना फरधान में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार चेकिंग और तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ दो युवक परसेहरा बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े हैं। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान सत्यप्रकाश उर्फ बाबूजी व महेन्द्र सिंह उर्फ झम्मन निवासी ग्राम जगन्नाथपुर, थाना फरधान के रूप में बताई। उनके कब्जे से चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.