मोतिहारी, मार्च 16 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने थाना क्षेत्र के धोबौलिया ग्राम से चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। बाइक धोबौलाया ग्राम के सोनू कुमार के घर से बरामद हुई है। इस दौरान सोनू कुमार भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि बरामद हीरो कंपनी की स्प्लेंडर बाइक के ऑनर बुक व स्मार्ट कार्ड पर मोतिहारी के लखौरा ग्राम के इनरवा फुलवार ग्राम के ललन राउत के पुत्र छोटन कुमार का नाम अंकित है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है। बताया गया कि मधुबन पुलिस द्वारा हाल के दिनों में 17वीं चोरी की बाइक बरामद की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.