मोतिहारी, अप्रैल 19 -- घोड़ासहन। घोड़ासहन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक चिरैया थाना क्षेत्र के धरहरवा ग्राम निवासी अनन्त राय का पुत्र मनीष कुमार है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि पुरनहिया रेलवे ढाला के निकट बगीचे में बाइक को बेंचने के उद्देश्य से एक युवक के खड़े होने की सूचना पर पुअनि मुन्ना कुमार यादव के द्वारा छापेमारी कर शुक्रवार की देर शाम युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवक ने बाइक के चोरी का होने की बात स्वीकार की है। बाइक किसकी है और कहां से चुरायी गयी है इसकी जांच की जा रही है। बहरहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.