अलीगढ़, मार्च 19 -- हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बुढ़ासी पुलिस बूथ पर हलका प्रभारी ने मंगलवार देर शाम एक युवक को बाइक समेत पकड़ लिया, जिसकी बाइक की आगे-पीछे की नंबर प्लेट गायब थीं। पूछताछ में युवक ने जिस बाइक का नंबर बताया वो उसके किसी रिश्तेदार के नाम पर थी, लेकिन जब चेसिस नंबर डालकर जांच की गई तो बाइक राजस्थान की निकली, जिसके बाद बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी युवक बुढ़ासी का था जिसके पक्ष में कुछ लोग चौकी पहुंच गए। आरोपी युवक ने बताया कि उसका भाई जयपुर में काम करता है, उसी ने बाइक दिलाई है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर युवक को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है और दो दिन के अन्दर जयपुर में रहने वाले युवक को बुलाने की हिदायत दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लि...