गोपालगंज, मार्च 7 -- उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बालाहाता बाजार में पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की बाइक के साथ शराब तस्करी के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उचकागांव थाने के दारोगा आनंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती पर निकले हुए थे। इस दौरान बालाहाता गांव निवासी दीपू कुमार सिंह को पकड़ा गया। बताया जाता है कि आरोपित पहले भी उचकागांव थाने में दर्ज आधा दर्जन शराब तस्करी व चोरी के वाहन बरामदगी से जुड़े मामलों में आरोपित रह चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.