सीवान, मार्च 16 -- पचरुखी। सराय थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा है। पकड़ाया युवक थाने के ही मकदूम सराय निवासी आफताब आलम है। जिसे पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम सराय थाने की पुलिस हरदिया मोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ लिया। तत्पश्चात पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.