मोतिहारी, अप्रैल 18 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढेकहां बाला टोला गांव निवासी सोनेलाल प्रसाद है। वह फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर बाइक चला रहा था। मामले में प्रशिक्षु दारोगा बंसत कुमार साह के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। कहा है कि ढेकहां बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार को रोककर चेक किया गया। बाइक का चेचिस नंबर घिसा हुआ था। बाइक पर लगे रजिस्ट्रेशन नंबर को चेक करने पर उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक की चोरी का मामला पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना में दर्ज मिला। इधर, इंजन नंबर से बाइक की जांच में उक्त गाडी की चोरी का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज मिला। इसके आधार पर सोनेलाल प्रसाद को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.