चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- दिलीपपुर थाना पुलिस व स्पेशल टीम ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दिलीपपुर थानाध्यक्ष बलराम सिंह व स्पेशल टीम प्रभारी विजेन्द्र ने खीरी बीर मंदिर तथा चौखड़ा गांव के पास से आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के प्रियांशु वर्मा उर्फ कल्लू, सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नितिन यादव उर्फ रितिक, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बेला गांव निवासी सूरज मौर्य व सत्यम उर्फ बच्चा वर्मा को पकड़ा। इनके पास से चोरी की चार बाइक के साथ एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने पट्टी के सैफाबाद, आसपुर देवसरा के कलहूगंज व कंधई के मंगरौरा क्षेत्र से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचने की बात कबूली। पकड़े गए बाइक चोरों के खिलाफ थाना दिलीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.