मोतिहारी, मई 4 -- चकिया। चोरी की गई बाइक के साथ एक चोर को हिरासत में लिया है। सोमवार को सुभाष चौक पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक युवक काले रंग के बाइक के साथ पहुंचा। वाहन जांच दल युवक को रोक कर छानबीन किया तो युवक घबराने लगा जिस कारण से पुलिस हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बांसघाट के विशुनपुर निवासी सुरेंद्र महतो का पुत्र चुन्नू कुमार के रूप में की गई है। चकिया थाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.