रामपुर, मई 9 -- पुलिस ने गुरुवार रात केमरी में वाहन चेकिंग के दौरान जिला पीलीभीत के अजय व टिंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि गुरुवार रात केमरी पुलिस मिलक बिलासपुर रोड पर रात्रि गश्त के दौरान वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ मिलक रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर खड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक व दो अवैध चाकू बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.