मोतिहारी, नवम्बर 4 -- चिरैया, निज संवाददाता । बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मिश्रौलिया पेट्रोल पंप के पास स्थापित एस एस टी कैंप में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा गया है। जबकि दूसरा युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है। पकड़ा गया युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के संतपुर गांव का निवासी है। जिसके नाम का सत्यापन किया जा रहा है। बरामद बाइक पर पंजाब का नम्बर प्लेट लगा है। इधर वर्ष 2022 में हुई लूट के एक मामले में फरार अभियुक्त ने पुलिस दबाव के कारण मंगलवार को आत्म समर्पण कर दिया है। जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हिरासत में भेजा गया युवक सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास गांव निवासी उपेन्द्र तिवारी का पुत्र सनी कुमार तिवारी उर्फ पंडित है। जानकारी देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.