चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सीवान, मई 18 -- बसंतपुर। थाना क्षेत्र के शामपुर बांसवाड़ी में शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विशुनपुरा निवासी सूरज कुमार व मशरख थाना क्षेत्र के चांद बरवा निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को देखते ही अन्य लोग मौके से फरार हो गए। जांच के बाद दोनों आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.