मोतिहारी, फरवरी 3 -- घोड़ासहन। सीमावर्ती क्षेत्र में वाहन जांच के क्रम में झरोखर पुलिस के द्वारा चोरी की एक बाइक के साथ दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये युवक नेपाल के गोनाही थाना क्षेत्र के उचीडीह नगरपालिका निवासी नन्दलाल राउत के पुत्र सागर पटेल तथा मौलापुर थाना क्षेत्र के सोनरनिया निवासी ब्रह्मदेव पटेल के पुत्र मंगल पटेल बताये गये हैं। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि एचएचडी मशीन में जांच करने पर बाइक चोरी की निकली। जिसकी चोरी को लेकर चिरैया थाना में पिछले वर्ष प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पकड़े गये युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.